फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, लिपिक पर मुकदमा

Fri, 03 Oct 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही नियुक्तियों की जांच के बीच नौकरी के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात लिपिक अनुपम पांडेय के खिलाफ इस मामले में नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। इटियाथोक के विशनपुर संगम पूरे तिलक निवासी राम गोपाल वर्मा के मुताबिक वह एमए व बीपीएड उत्तीर्ण हैं। उनकी मुलाकात लिपिक अनुपम पांडेय निवासी आवास विकास काॅलोनी से हुई। अनुपम ने नौकरी दिलाने के नाम पर चार दिसंबर 2018 से 20 फरवरी 2020 के बीच कई चरण मेें उनसे 12 लाख रुपये लिए। कहा कि हमारे रिश्तेदार के विद्यालय में चार कमरे बनवा दीजिए, आपको नौकरी मिल जाएगी। यह भी बताया कि 28 एडेड स्कूलों का प्रभार हमारे पास ही है। सभी प्रबंधक हमारे परिचित हैं।
विज्ञापन

राम गोपाल का आरोप है कि अनुपम पांडेय ने उनसे कहा कि वह करीब 200 लोगों की नौकरी लगवा चुके हैं। अनुपम ने जुलाई 2020 तक नौकरी लगवाने की बात कही। समय बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो वह अनुपम से मिलने गए। पहले तो आश्वासन देकर लौटा दिया गया। बाद में डांटकर भगाकर दिया। राम गोपाल का कहना है कि कई बार घर जाने पर अनुपम ने एक लाख रुपये लौटा दिए। शेष रकम नहीं लौटाई।
कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वैसे, अनामिका शुक्ला की फर्जी नियुक्ति के मामले की जांच उच्च न्यायालय के आदेश पर यूपी एसटीएफ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें