पुलिस अधीक्षक ने सात चौकी प्रभारियों समेत 11 दरोगाओं की तैनाती में रविवार को फेरबदल कर दिया।
एसपी आरपीएस यादव ने नगर कोतवाली की सिविल लाइंस चौकी प्रभारी विनोद कुमार को हटाकर एसएसआई कोतवाली मनकापुर, छपिया थाने के बभनान चौकी प्रभारी दिनेश पांडेय को चौकी प्रभारी सिविल लाइंस, पांडेय बाजार चौकी प्रभारी दिग्विजयनाथ शाही को चौकी प्रभारी बभनान, थाना तरबगंज से दरोगा राजेश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी पांडेय बाजार में तैनाती दी गई है।
इसी तरह देहात कोतवाली के सालपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह को थाना धानेपुर, देहात कोतवाली से दरोगा उदयराज निषाद को चौकी प्रभारी सालपुर, महराजगंज चौकी प्रभारी शैलेश सिंह को थाना इटियाथोक, थाना उमरीबेगमगंज से दरोगा सलाउद्दीन सिद्दीकी को चौकी प्रभारी महराजगंज, पुलिस लाइंस से दरोगा राजकुमार सिंह को चौकी प्रभारी खोरहंसा, नगर कोतवाली से दरोगा शैलकांत उपाध्याय को चौकी प्रभारी सेमरा व कोतवाली मनकापुर से दरोगा शैलेश कुमार पांडेय को थाना उमरीबेगमगंज में तैनाती दी है।