फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस दुर्घटना में 11 यात्री घायल

Thu, 20 Aug 2015 11:04 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी से दिल्ली जा रही रोडवेज बस का पिछला बायां पहिया अचानक निकल गया। पहिया निकलते ही बस को काबू में करने के लिए चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। हड़बड़ाहट व झटका खाने से बस में बैठे 11 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज आसपास प्राइवेट अस्पतालों में कराया गया।
विज्ञापन


दुर्घटना गुरुवार को दोपहर बलरामपुर-बढ़नी नेशनल हाइवे पर चैपुरवा गांव के पास हुई। बढ़नी से सवारी लेकर बलरामपुर डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। रास्ते में चैपुरवा गांव के निकट बस का पिछला बायां पहिया अचानक निकल गया। तेज रफ्तार में चल रही बस को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया।

इससे बस तो खड़ी हो गई, लेकिन तेज झटका व हड़बड़ी के कारण बस में बैठे 11 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में कृष्णानगर नेपाल निवासी जगदीश थापा व धर्मेंद्र थापा, बढ़नी निवासी राधेश्याम, भगवती व श्याम सुंदर, विशुनपुर टनटनवा निवासी हमीद, तुलसीपुर निवासी शफीक अहमद, पचपेड़वा निवासी रामफेरन, नौगढ़ निवासी इमरान तथा मातादीन व त्रिलोकपुर निवासी अंगनू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायल यात्रियों का आसपास के निजी अस्पतालों में इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष तुलसीपुर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें