फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 सौ घरों की बिजली गुल

Sun, 12 Jul 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर में इलाहाबाद बैंक के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को फिर फुंक गया। इससे करीब 1100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। करीब एक महीने तीन बार ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी की अगर उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर न लगा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


पवित्र रमजान और गर्मी के मौसम में बार-बार ट्रांसफार्मर के फुंकने से अब लोगों का धैर्य जवाब देने लगा है। विद्युत उपभोक्ताओं को बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के साथ ही कटौती और असमय ट्रांसफार्मरों के फुंकने से लोगों को इस समय काफी परेशानी हो रही है।

परसपुर बाजार में इलाहाबाद बैंक के पास लगा 400 केवीए पावर का ट्रांसफार्मर शनिवार की दोपहर बिजली आने पर नहीं चालू हुआ। जांच में पता चला की ट्रांसफार्मर फुंक गया है। 16 जून को फुंके ट्रांसफार्मर की जगह दूसरा ट्रांसफार्मर यहां लगाया गया था। 17 दिन बाद फिर तीन जुलाई को जल गया। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के नौ दिन बाद 11 जुलाई को फिर फुंक गया। एक माह के अंदर तीन बार ट्रांसफार्मरों के फुंकने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


शनिवार को फुंके ट्रांसफार्मर से मोहल्ला राजपुर, बड़ी मस्जिद, चौक मंदिर रामजानकी, भौरीगंज रोड, शान नगर और परसपुर चौराहा की बिजली गुल है। इससे इलाके के करीब 11 सौ घरों में अंधेरा छा गया है। लोकतंत्र रक्षक सेनानी श्रीराम सैनी, रमजान कुरेसी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसुंदर पांडेय, वशीर अहमद, हाजी शमीम अहमद बकायी, राजू गुप्ता व विजय कुमार सोनी सहित कस्बे के तमाम लोगों ने बिजली कर्मियों को चेतावनी दी है। कहा बार-बार ट्रांसफार्मर फुंक रहा है इसलिए पावर कॉर्पोरेशन उच्च पावर का ट्रांसफार्मर लगवाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें