फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 11 मकान जले

Thu, 19 May 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
अाग से जले घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज क्षेत्र के दत्तनगर बईसियां गांव में गुरुवार को आग लगने से 11 घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है। गांव वालों ने दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग में झुलसकर सात मवेशियों की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


दत्तनगर गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजाराम यादव ने बताया कि करीब तीन बजे दिन में गांव के बईसिया मजरा में संगमलाल राना के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।

आग की चपेट में आकर पड़ोस के सियाराम, शिवबहादुर राना कुंवर बहादुर यादव, तेज बहादुर, ननकू, जगदीश, बब्लू, केशव राम, शिव कुमार और शिवलाल के घर भी जल गए। इस दौरान सियाराम की पांच बकरियां व ननकू की दो गाय भी झुलसकर कर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें