फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 11 कोरोना मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण का आंकड़ा कम ज्यादा होता रहता है। शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे जिले में कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। जिसमें अकेले आवास विकास में 3 लोग पॉजिटिव पाये गए हैं। अब पूरे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4387 हो गई है। सोमवार को कुल 47 लोग ठीक होकर अपने घर को लौटे हैं।
विज्ञापन

अब तक कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4080 हो गई है। इसमें से 2724 होम आइसोलेशन के दौरान ठीक हुए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव केस 256 हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या फिर बढ़कर 41 हो गई है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि शनिवार को 743 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिकवरी रेट के मामले में गोंडा अन्य कई जिलों से बेहतर है। जहां अचानक कई मरीज एक साथ सामने आ रहे हैं, वहां पर उनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें