फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बूथों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

Thu, 26 Nov 2015 10:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण में होने वाले प्रधानी के चुनाव में धानेपुर थाना क्षेत्र के 11 पोलिंग बूथों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थाना क्षेत्र के 69 पोलिंग बूथों में से इलाकाई पुलिस ने दो बूथों को संवेदनशील, तीन को अति संवेदनशील व छह बूथों को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में धानेपुर थाना क्षेत्र के मुजेहना व इटियाथोक ब्लॉक के कुल 69 पोलिंग बूथों पर सकुशल चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी धानेपुर पुलिस के कंधों पर है। इसके लिए इलाकाई पुलिस होमवर्क करने में जुटी हुई है।

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस ने मुजेहना के नौ व इटियाथोक थाना क्षेत्र के दो पोलिंग बूथों को चिन्हित कर लिया है।

थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय के मुताबिक मुजेहना के विशंभरपुर व दुल्हापुर को संवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा गया है।

वहीं, इसी विकास खंड के त्रिलोकपुर व बनगाई अति संवेदनशील बूथ घोषित हैं। बीते क्षेत्र पंचायत चुनाव में बवाल होने के चलते रेतवागाड़ा, राजापुर, बछईपुर, भवानीपुर, अलावल देवरिया को अत्यंत संवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इटियाथोक विकास खंड की ग्राम पंचायत बखरवा को अति संवेदनशील व गूंगीदेई को अत्यंत संवेदनशील बूथ घोषित किया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इन पोलिंग बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पंचायत चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए धानेपुर पुलिस ने क्षेत्र के 1758 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय के मुताबिक चार लोगों पर गुंडा एक्ट व 40 लोगों के खिलाफ धारा 110 के तहत कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें