फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में 103 महिला आवेदकों ने कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लम्बे इंतजार के बाद शिक्षकों की भर्ती की काउंसिलिंग बुधवार को शुरू हो गई है। दो दिनों में सहायक अयापक के 376 पदों के लिए आवेदकों क काउंसिलिंग होनी है। बुधवार को 107 महिला आवेदकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था, जिसमें 103 ने काउंसिलिंग कराई। चार छूटे आवेदक और 269 पुरुष आवेदकों की गुरुवार को काउंसिलिंग होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बताया कि काउंसिलिंग में सभी आवेदकों के अभिलेख जमा कराए गए हैं और उनकी जांच हुई है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर शुरू हुई काउंसिलिंग में नौकरी मिलने के उत्साह से महिला आवेदकों में खुशी दिखी। अभिलेेख जमा कराने के लिए सुबह से ही लोग जुट गए थे। संख्या कम होने के कारण आसानी से प्रक्रिया पूरी हो गई। चार महिला आवेदक किसी कारण से नही आ सकीं हैं, जिन्हें कल का अवसर दिया गया है। गुरुवार को 269 पुरुष आवेदकों की काउंसिलिंग होगी। इसी के साथ ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाने की कार्रवाई भी पूरी होगी।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण का समय तय कर रखा है। जिले से पांच शिक्षकों को लखनऊ भेजा जाएगा, जिन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र हासिल होगा। इसके अलावा अन्य को जिले में ही नियुक्ति पत्र का वितरण बीएसए अपने स्तर से कराएंगे। बीएसए ने बताया कि सारी तैयारी पूरी है, गुरुवार को प्रक्रिया पूरी करके नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें