फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बेंच रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा तो पिता ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को पकड़ ले गई तो पिता ने लगा ली फांसी
विज्ञापन


गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव सेमराशेखपुर में सोमवार की रात पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब का धंधा करने वाले पांच लोगों को उठा लिया। जिसके बाद एक युवक के पिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस को जब युवक के पिता के आत्महत्या की सूचना मिली तो पुलिस ने रात में ही आरोपी युवक को छोड़ दिया। मामले को दबाने के लिए पुलिस ने बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया। इसके बाद मंगलवार की सुबह ही बुजुर्ग का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना नवाबगंज क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव सेमराशेखपुर की कुछ महिलाओं ने डीएम से गांव में कच्ची शराब बनने की शिकायत दर्ज कराते हुए रोक लगाने की मांग की थी।

डीएम ने अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने के लिए छापेमारी कराने का आश्वासन दिया था। डीएम के निर्देश पर थाना नवाबगंज की पुलिस ने सोमवार की रात गांव में छापेमारी करके पांच लोगों को कच्ची शराब के साथ उठाया और थाने ले आई।

ग्रामीणों का आरोप है कि कच्ची शराब बनाने के आरोपियों में दलित वासुदेव का बेटा जसवंत भी था। बेटे के पकड़े जाने से क्षुब्ध होकर उसके 75 वर्षीय पिता वासुदेव ने देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

वासुुदेव के आत्महत्या की सूचना जब नवाबगंज पुलिस को मिली तो जसवंत को रात में ही छोड़ दिया और अन्य चार लोगों का आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया गया। ग्रामीण का आरोप है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। इसके बाद परिवार वालों ने शव को अंतिम संस्कार कर दिया।

पोस्टमार्टम के बिना ही कराया अंतिम संस्कार

थाना नवाबगंज क्षेत्र के सेमरा सेखपुर गांव के रहने वाले दलित बुजुर्ग वासुदेव के बेटे को पुलिस शराब बनाने के आरोप में उठा ले गई थी। बेटे के पुलिस कस्टडी में जाने से आहत उसके पिता ने सोमवार की रात अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों ने ग्राम प्रधान को सूचना देने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार दिया।

थाना नवाबगंज क्षेत्र के सेमराशेखपुर गांव के रहने वाले वाशुदेव के आत्महत्या करने के बाद उनके परिवार वालों ने फोन पर सूचना दी तो जसवंत के घर पहुंचा। वहां वासुदेव का शव फंदे से उतारा जा चुका था। परिवार के लोग गुमशुम थे। परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था।
-धर्मबख्श सिंह, ग्राम प्रधान

सेमरा सेखपुर गांव के रहने वाले दलित बुजुर्ग वासुदेव के आत्महत्या मामले में थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी होने से ही इन्कार दिया। कहा कि न तो थाने पर ऐसी कोई सूचना आई है न ही उनके बीट दरोगा व सिपाहियों ने ऐसी कोई सूचना दी है।
विज्ञापन

-राकेश सिंह, थानाध्यक्ष नवाबगंज

-थाना नवाबगंज क्षेत्र के सेमरा शेखपुर गांव में किसी के आत्महत्या की जानकारी नहीं मिली है, विभागीय कार्य से बाहर हूं। वापसी होने पर जानकारी करके जांच कराई जाएगी।
-लल्लन सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें