फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1960 बूथों पर पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
1960 बूथों पर पिलाई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

महिला अस्पताल से जिलाधिकारी ने की अभियान की शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए रविवार को महिला अस्पताल से जिलाधिकारी ने अभियान की शुरूआत एक बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर की। उन्होंने कहा कि पोलियो से कोई भी बच्चा अछूता नहीं रहना चाहिए। इसकी खुराक पीने से बच्चा पोलियो से हमेशा के लिए मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल मे पोलियो अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत के वक्त जिलाधिकारी के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी डा.उमेश सिंह यादव सहित अन्य महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक गुप्ता व अन्य लोग भी मौजूद रहे। महिला अस्पताल में एक नवजात बच्चे को जिलाधिकारी जेबी सिंह ने पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने कहा कि पोलियो की ड्राप पीने से बच्चों के शरीर से पोलियो वायरस समाप्त हो जाता है। रविवार से चालू हुआ पोलियो अभियान एक हफ्ते तक चलेगा। जिसमे घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए डोर टू डोर टीमों का गठन किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.उमेश सिंह यादव ने बताया कि पहले दिन जिले भर में बनाए गए 19 सौ से अधिक बूथों पर पोलियो की खुराक बच्चों को पिलाई जा रही है। जबकि इसके बाद एक हफ्ते तक उनकी टीमें जिले भर में घूम-घूम कर बच्चों को दवा पिलाने का काम करेंगी। उन्होंने बताया कि शरीर से पोलियो का वायरस खत्म हो जाने पर यह कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डाल पाता। इस अवसर पर एसीएमओ डा. राकेश अग्रवाल, सहायक निदेशक सूचना हंसराज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें