फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या सीमा पर अलर्ट 1000 जवान मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम आदेश आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पूरे जिले अलर्ट घोषित कर दिया है। रात ही चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गई है। अयोध्या की सीमा पर 1000 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सारे पिकेट को सक्रिय कर दिया गया है और बैरियरों पर पीएसी के जवानों को लगाकर चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन

रामजन्मभूमि मामले पर शनिवार को सर्वोच्च न्यायल का बुहप्रतिक्षित निर्णय आने की संभावना है। जिला प्रशासन ने अयोध्या के छह थाना क्षेत्रों में बनाए गए पिकेट को सक्रिय कर दिया है। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को रात में ही मोबाइल रहने के आदेश दिए गए हैं। खासकर मनकापुर, तरबगंज के उप जिलाधिकारियों को भ्रमणशील रहने के साथ चौकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं।
डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि पूरी मुस्तैदी के साथ प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी तरह से चौकसी बरतें। जिले में पूरी तरह से शांति है। कहीं किसी प्रकार की कोई अफवाह नहीं है। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुुमार ने बताया कि अयोध्या के सीमवर्ती गांवों, मार्गों व अन्य सार्वजिक चौराहों पर 1000 जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। अयोध्या की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर चौकसी बरती जा रही है। जिले के अन्य क्षेत्रों में एक हजार जवानों के साथ ही एक कंपनी पैरामिलेट्री व पांच कंपनी पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें