गोंडा। रेलवे प्रशासन ने कोहरे के मद्देनजर करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को 100 दिनों से अभी अधिक समय के लिए निरस्त कर दिया है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसमें गोंडा से गुजरने वाली 10 ट्रेनें शामिल हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के अनुसार कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गोंडा से गुजरने वाली ट्रेनों में बरौनी से अंबाला कैंट एक्सप्रेस चार दिसंबर से 29 फरवरी, बनमखी से अमृतसर एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च, जयनगर से अमृतसर एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी, लखनऊ से पाटलिपुत्र चार दिसंबर से 28 फरवरी, छपरा से लखनऊ एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी , ग्वालियर से बरौनी मेल चार दिसंबर से 26 फरवरी, न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली पांच दिसंबर से 27 फरवरी, सीतामढ़ी से आनंद विहार एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च, गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी, कामाख्या से आनंद विहार एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त रहेगी। करीब 100 दिनों से अधिक तक ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है।
कई ट्रेनें लेट
कोहरे के शुरुआती दौर में ही ट्रेनों का संचालन को बेपटरी हो गया है। जिससे करीब 14 ट्रेनें अपने नियत समय से कई घंटे लेट से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। जो ट्रेन भोर चार बजे आनी चाहिए वह शाम को चार बजे स्टेशन पहुंची। जिससे यात्रियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। लेट होने वाली ट्रेनों में कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 घंटे, गोरखपुर से वाया गोंडा होकर लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ घंटे, सुशासन एक्सप्रेस चार घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे, मुजफ्फरपुर गरीब रथ दो घंटे, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे, गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस तीन घंटे, लोहित एक्सप्रेस चार घंटे, गोरखपुर से वाया बलरामपुर होकर ऐशबाग जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, बरौनी ग्वालियर मेल दो घंटे, ओखा एक्सप्रेस एक घंटे, बरौनी से लखनऊ जाने वाली एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार का कहना है कि रेलवे कई डिवीजन के स्टेशनों में रेल ट्रैक की मरम्मत चल रही है। जिससे ट्रेन को नियंत्रित करके चलाया जा रहा है।