फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 आशियाने जले, लाखों की क्षति

Fri, 13 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिहवा में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 परिवार तबाह हो गए। घटना में 10 हजार नकदी समेत पीड़ितों का करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हादसे के बाद इस सर्द मौसम में पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। बैरिहवा निवासी हीरालाल के घर शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।

आग ने देखते हुए  देखते छोटा यादव, जानकी यादव, जुगनू यादव, शिव प्रसाद, बृज मोहन, ननकू, विमला देवी, नरई तथा गुलाम रसूल का घर व पशुशाला जलाकर राख कर दिया। घटना में शिवप्रसाद और बृज मोहन का पांच-पांच हजार नकदी समेत सभी लोगों के घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना के बाद भी मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। शुक्रवार शाम तक मौके पर कोई भी राजस्व कर्मी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें