फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.73 करोड़ से दुरुस्त होगा ट्रैक एप्रन

Wed, 19 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग अंडरब्रिज का काम तेज - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से आने-जाने वाली गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने और उसके ट्रैक के टूटे एप्रन को ठीक करने के लिए रेलवे बोर्ड ने करीब पौने दो करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। जिससे आने वाले दिनों में इस प्लेटफार्म से जो ट्रेनें अभी तक 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरती थीं, उनकी स्पीड ठीक दो गुना बढ़कर 30 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। 
विज्ञापन


यह बात बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने अमर उजाला सेे एक खास बातचीत में कही। कोचीन एक्‍सप्रेस से आए जीएम ने स्टेशन का विंडो निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोंडा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से रोजाना 55 जोड़ी गाड़ियों का संचालन  होता है। लेकिन ट्रैक के टूटे एप्रन के चलते गाड़ियों की स्पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा नहीं रहती। इसके लिए जल्द ही टूटे एप्रन को ठीक करने का काम शुरू होगा। जिस पर करीब 1.73 करोड़ रुपये खर्च आएगा।

वहीं जीएम ने बुजुर्ग व बीमार लोगों के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक आने-जाने की समस्या के लिए प्लेटफार्म पर निर्माणाधीन एस्केलेटर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसके काम में लगे इंजीनियरों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब इंजीनियरों को पहले से पता था कि इसका काम अक्तूबर महीने में पूरा हो जाना चाहिए था, तो फिर काम में इतनी देरी कैसे हुई। इसके लिए उन्होंने जिम्मेदारों से जवाब भी मांगा है।
विज्ञापन


जीएम ने बताया कि जल्द ही गोंडा गस्टेशन भी लखनऊ व गोरखपुर स्टेशनों जैसा होगा। जिसके लिए यहां की योजनाओं की समीक्षा वह कर रहे हैं। जहां काम में देरी हो रही है। उसके जिम्मेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हंै। उन्होंने बताया कि स्टेशन की साफ-सफाई का इश्यू बड़ा है। जिसपर अलग से विचार-विमर्श किया जा रहा है। वहीं उन्होंने प्लेटफार्म पर एक फूड प्लाजा के निर्माण की भी बात कही। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें