फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.10 लाख खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Mon, 29 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
प्रतियाोगिता में भाग लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस पर गोंडा में डीएम आशुतोष निरंजन ने प्रगति अभियान के माध्यम से गांव की खेल प्रतिभाओं को एक ही दिन, एक बैनर तले लाकर इतिहास रच दिया। अभिनव कार्यक्रम प्रगति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में जिले के 1.10 लाख खिलाड़ियों ने प्रगति के ट्रैक पर  पूरे उत्साह से दौड़ लगा दमखम का परिचय दिया।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे जिले में इस खेल आयोजन को लेकर उत्सव का माहौल दिखा। जिले की 1054 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम ने नगर के खैरा प्राथमिक विद्यालय, गोण्डा गिर्द के जिगर इण्टर कॉलेज मैदान, ग्राम पंचायत बूढ़ादेवर तथा ग्राम पंचायत खानपुर में फीता काटकर किया।

ग्राम पंचायत खैरा में जिलाधिकारी ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामना दी। इस मौके पर डीएम कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं।
विज्ञापन


संसाधनों की कमी व समुचित ज्ञान और प्रोत्साहन न मिलने से देश के होनहार पीछे रह जाते हैं और ओलंपिक खेलों में भारत जैसे विशाल देश को सिर्फ  दो पदकों से संतोष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्त्रस्म के जरिये अगर गंाव में छिपी प्रतिभाएं देश के लिये मेडल लेकर आती हैं तो वही सच्चे मायने में खेल दिवस होगा और हॉकी के महान जादूगर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रतियोगिता के पहले चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए गए इस खेल समारोह के पहले दिन कुल 1.10 लाख खिलाड़ियों ने ट्रैक पर उतरकर इतिहास रच दिया। 100 मीटर व 400 मीटर की  बालक व बालिका वर्ग की अलग अलग दौड़ कराई गई।

प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रगति के ट्रैक पर दौड़ लगाकर अपना दमखम दिखाया और खेल के आसमान को छूने के लिए ऊंची छलांग लगाई। इस दौड़ में सफल होने वाले प्रतिभागियों के बीच दोपहर बाद 1500 मीटर की फाइनल दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विजय हासिल करने वाले खिलाड़ियों को ग्राम प्रधानों ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए 16 सुपर जोनल, 46 जोनल व 166 सेक्टर प्रभारियों समेत जिला स्तर के अधिकारियों को पर्यवेक्षक के तौर पर लगाया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें