फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे 1.0 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों से 1.80 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। परिवार वालों की मदद से किसी तरह तीनों वतन को वापस लौटे। मामले में डीआईजी के आदेश पर थाना धानेपुर में आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ जालसाली की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के माधवगंज के मजरा टहलुइनपुरवा निवासी प्रेमनाथ पुत्र उमादत्त ने डीआईजी के आदेश पर शुक्रवार को थाना धानेपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा कि उसके गांव के बद्रीपुरवा के रहने वाले रामकेवल ने अपने बेटे मंगल प्रसाद तथा अतुल कुमार के साथ मिलकर दुबई में नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाकर उनके भाई शत्रुघ्न, भतीजे शुभम व एक अन्य व्यक्ति से 1.8 लाख रुपये ले लिए और तीनों को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया। वहां काम न मिलने के कारण उन्हें भूखे-प्यासे रहकर किसी प्रकार 22 दिन गुजारने पड़े।
प्रेमनाथ के मुताबिक उसके भाई ने फोन पर उसे बताया कि उन्हें दुबई में नौकरी नहीं मिली और रामकेवल ने उन्हें झांसा देकर उनके साथ ठगी की है, उन तीनों को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया है। यहां खाने को भी नहीं मिल रहा है। प्रेमनाथ ने बताया कि किसी तरह से उसने रुपये एकत्र करके अपने भाई और भतीजे को यहां बुलाया। इसके बाद जब वह रुपये मांगने रामकेवल के घर गया तो सभी ने मिलकर उससे अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पांडे ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें