उत्तरप्रदेश के सिकंदरा क्षेत्र में 11 साल के बच्चे ने अपने दो भाइयों के
साथ मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पिता
ने एक बच्चे को दबोच लिया, जबकि उसके भाई फरार हो गए।
थाना सिकंदरा में मामला दर्ज किया गया है। बालक को आश्रय गृह भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि सिकंदरा क्षेत्र में चार साल की बच्ची मंगलवार को स्कूल से लौटी थी। घर के पास स्थित दुकान पर टॉफी लेने चली गई।
काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो पिता ने आसपास खोजना शुरू किया। तभी उसे दुकान के ऊपरी हिस्से में बने घर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।
पिता कमरे में पहुंचा तो बच्ची के साथ तीन बच्चे अश्लील हरकत कर रहे थे। पिता को देखकर दोनों भाई भाग निकले, लेकिन एक को दबोच लिया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने उसके घर जाकर मारपीट की।
बाद में आरोपी बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बच्चे को बालक कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। यहां से उसे पंचशील आश्रय गृह में भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।