फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की गई जान

विज्ञापन
नन्दगंज थाना के धरवां में वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत के बाद रोती बिलखती परिवार की महिल? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के कुसुम्हींकला गांव के समीप मंगलवार की रात अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के मामा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

धरवां गांव निवासी राम बच्चन बिंद का पुत्र गोलू बिंद (25) अपने साथी खानपुर निवासी प्रदीप (17) के साथ किसी कार्य वश बाइक से गाजीपुर नगर में आया था। यहां से रात में दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े दस बदे कुसुम्हींकला गांव के समीप अज्ञात ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस दुर्घटना में गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल से पूछने के बाद दुर्घटना की जानकारी मृतक के साथ ही घायल के परिजनों को दी। सूचना पर घायलों के साथ ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। घायल प्रदीप को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के िलए रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के मामा रामाशीष बिंद की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें