फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। बीते दिनों अमरोहा जिले के गजरौला में सड़क हादसे में घायल सुहवल निवासी युवक की मंगलवार को मौत हो गई। इसकी सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन अन्य लोगों के साथ शव लाने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

सुहवल गांव निवासी प्रमोद राय का पुत्र अमित कुमार राय (23) अमरोहा जिले के गजरौला में एक दवा कंपनी में कार्यरत था। बीते सोमवार को पैदल वह अपने कमरा से सब्जी लेने के लिए निकला था। सड़क किनारे सब्जी खरीदते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोग उसे नजदीकी चिकित्सालय में ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मंगलवार को दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां बृजबाला सहित अन्य परिजन चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। परिवार के लोग शव लाने के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि गुरुवार तक शव आने की उम्मीद है। इस घटना से जहां मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं गांववासियों में भी शोक की चादर तनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें