फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बकरी चराने गए युवक की नाले में डूबने से मौत

विज्ञापन
गोमती नदी के नाले में डूबने से मौत की खबर में----मृतक लक्ष्मण राम की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव लक्ष्मण राम (29) की बृहस्पतिवार की देर शाम गोमती नदी के पानी सेे उफनाये नाले में डूबने से मौत हो गई। युवक बकरी चराने गया था।
विज्ञापन

इसी दौरान पैर फिसलने से वह नाले के गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसे बचा नहीं सके।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि लक्ष्मण राम शाम बकरी चराने के लिए गोमती नदी के पास गए थे। नाले के पास पहुंचने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन

जबतक उन्हें पानी से बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
लक्ष्मण अपने परिवार का इकलौता सहारा था। हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी सुनीता, बेटा शिवा, शिवम, बेटी रूपाली और मां राधिका रोने- बिलखने लगीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गोमती नदी के नाले में डूबने से मौत की खबर में----मृतक लक्ष्मण राम की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें