फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजी लगाकर गंगा पार करने में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के चकतरफिया गंगा घाट पर मित्रों के साथ किशोर बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा पर स्नान करने गया था। मित्रों से बाजी लगाकर गंगा पार करते समय डूबकर किशोर की मौत हो गई। मछुवारों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

हरिबल्लमपुर ग्राम पंचायत के चकतरफिया गांव निवासी अंकित यादव (17) अपने साथियों के साथ गंगा दशहरा पर स्नान करने घाट पर गया था। साथियों सहित गंगा की धारा में तैरने लगा। किशोर तैरते हुए एक बार गंगा पार कर लौट आया था। दुबारा साथियों की बाजी रखने पर उनके साथ तैरते हुए गंगा पार करने लगा और गहरे पानी के बहाव में डूब गया। उसे डूबते देख साथी चिल्लाने लगे। जब- तक लोग मौके पर पहुंचते वह पानी में समा गया। आवाज सुनकर गांव के मछुआरे गंगा में कूद पड़े और किशोर की तलाश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव पानी से बाहर निकाला। इधर किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना के बाद मां सरिता देवी, पिता हरिश्चंद्र यादव और दादा बब्बन यादव के साथ छोटे भाई विक्की के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक कक्षा 10 वीं का छात्र था। कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें