फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की रखवाली करने गए युवक की सर्प दंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में बुधवार की रात धान की फसल की रखवाली करने सिवान में गए युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी अमित यादव (18) धान की खेत की रखवाली के लिए गया हुआ था। इसी दौरान सर्प ने काट लिया। परिजन आनन-फानन युवक को उपचार के लिए मऊ स्थित अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां कौशल्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। चंद्रपत यादव के तीन पुत्रों में अमित सबसे छोटा पुत्र था। थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी ने बताया कि शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें