फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेडिकल काॅलेज में युवक की मौत, परिजन बोले-कहने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर व कर्मी

विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुटे मृतक आशीष कुमार राय उर्फ सोनू राय के परिजन।
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बृहस्पतिवार की भोर करीब पांच बजे उपचार के दौरान आशीष कुमार राय उर्फ सोनू राय (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही, समय पर मरीज को न देखने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
मरीज पूरी रात दर्द से छटपटाता रहा, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति देखने के लिए कोई जिम्मेदार चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचा। मृतक के भाई ने प्राचार्य को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी अरुण कुमार राय ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके भाई आशीष कुमार राय उर्फ सोनू राय (40) को पेट संबंधित बीमारी, शौच और पेशाब संबंधी शिकायत पर एक सितंबर की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डॉ. अक्षय भारती, डॉ. शुभ्रा शंखर डे और रात की ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद भी उसे रोगी पंजिका में दर्ज नहीं किया गया।
इससे अगली पाली में ड्यूटी पर आने वाले चिकित्सकों को मरीज की स्थिति की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। भोर में तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को इसकी जानकारी दी, लेकिन नर्स ने सहयोग करने के बजाय परिजनों से ही उपचार करने की बात कही। डाक्टर को बुलाने का पर वह नाराज होकर वहां से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें