नंदगंज। थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन स्थित रेवसा मोड़ पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में भेज दिया।
मुहम्मदाबाद कोतवाली के दर्जी मुहल्ला यूसुफपुर फाटक निवासी नेहाल कुरैशी (30) बाइक से घर आ रहे थे। रेवासा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में नेहाल कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार विशाल यादव निवासी जहांगीरपुर थाना नगरा बलिया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद विधिक कार्रवाई होगी। संवाद