फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छोटा पुत्र ही निकला पिता, मां और बड़े भाई का कातिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसुम्हीकला (खिलवा बिंद) पुरा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड को छोटे बेटे नहीं अंजाम दिया था। प्रेमिका से शादी न करने देने से वह नाराज था। धारदार खुरपी से पहले उसने मां, फिर पिता और इसके बाद बड़े भाई का गला काट दिया।
विज्ञापन

एसपी ओमवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या में प्रयुक्त खुरपी सहित खून से सने कपड़े पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि आरोपी किशोर है, ऐसे में पुलिस ने उसे मीडिया के सामने प्रस्तुत नहीं किया।



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुसुम्हीकला (खिलवा बिंद) पुरा गांव में सात जुलाई को मांगलिक कार्यक्रम था। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। वहां मृतक मुंशी बिंद, बड़ा पुत्र रामाशीष व छोटा पुत्र गए थे। वहां से तीनों रात 11 बजे घर चले आए। मृतक मुंशी बिंद व उनकी पत्नी देवंती देवी घर के बाहर झोपड़ी में चारपाई पा सो रही थी। वहीं कमरे में बड़ा भाई रामाशीष सोने चला गया। इनके सोने के बाद रात करीब 12 बजे आरोपी छोटे पुत्र ने धारदार खुर्पा से चारपाई पर सो रही मां देवंती देवी का गला काट दिया। इसके बाद पिता मुंशी बिंद और बाद में बड़े भाई रामाशीष का गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खून से सने कपड़े को उतारकर दूसरा कपड़ा पहनकर कार्यक्रम में चला गया। वहां चल रहे डीजे को बंद कराकर घटना की जानकारी ग्रामीणों व चाचा को देने के बाद घटना स्थल पर पहुंच चिखने- चिल्लाने लगा था। पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों शवों का अंतिम संस्कार हो गया तो पुलिस ने चोचकपुर श्मशान घाट से किशोर को उठाया और पूछताछ शुरू की, जिसमें वह टूट गया और हत्या की वारदात को उसने कैसे अंजाम दिया था, सारी कहानी को बयां की।
विज्ञापन




000000

दो वर्ष से गांव की लड़की से करता था प्रेम

गाजीपुर। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी किशोर ने बताया कि वह गांव की ही एक लड़की से दो वर्ष से प्यार करता था। उससे शादी करने को तैयार था। लड़की भी प्यार करती थी और वह शादी करना चाहती थी। जबकि मेरे पिता मुंशी बिंद, माता देवंती देवी और बड़ा भाई रामाशीष लड़की से शादी न करने के लिए बराबर दवाब बनाते थे। बीते छह जुलाई को भी इन लोगों ने मारा- पीटा और मोबाइल तोड़ दिया था। तभी से मैं इन लोगों को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था।



0000000



नंदगंज के कुसुम्हीकला (खिलवा बिंद) पुरा गांव में तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने जब गहनता से जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब कड़ी जोड़ी तो पता चला कि जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है, उसकी भूमिका कहीं नहीं मिल रही थी। मृतक के छोटे बेटे के प्रेम-प्रसंग के मामले में गहनता से छानबीन की गई तो स्थिति स्पष्ट हुई। तीनों शवों के दाहसंस्कार के बाद जब मृतक के छोटे पुत्र से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह ही पिता, माता और भाई की हत्या किया है। - ओमवीर सिंह, एसपी गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें