दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के बड़ागांव मोड़ पर रविवार की देर रात बाइक और पिकअप की आमने- सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों युवक एक शादी समारोह से वापस घर जा रहे थे।
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम ने बताया कि आजमगढ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के रासेपुर निवासी सुमंत चौहान (36) अपने साथी बद्री चौहान के साथ गाजीपुर में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। देर रात बाइक सवार घर लौट रहे थे। बड़ागांव मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल दोनों साथियों को पुलिस उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बद्री चौहान की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।