फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली के तार से छेड़छाड़ करने से मना करने पर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में विद्युत पोल के तार से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में दो हमलावरों ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने एसपी को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। इधर, एसपी के निर्देश पर रविवार की देर शाम पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि मखदुमपुर गांव निवासी मुन्नी देवी ने तहरीर देकर बताया कि बीते 18 अप्रैल की रात गांव के सुमित और शशिकांत विद्युत पोल पर लगे बिजली के तार को जोर-जोर से हिला रहे थे, जिससे चिंगारी निकल रही थी।
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने की आशंका पर पीड़िता ने जब विरोध किया तो दोनों आरोपी गाली देने लगे और मुन्नी देवी को मारने-पीटने लगे। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनारायण ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें