फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर डगरा गांव के पास सैदपुर- बहरियाबाद मार्ग पर शुक्रवार की रात बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सैदपुर नगर के वार्ड संख्या दो निवासी जयप्रकाश (38) बाइक पर अपने साले के पुत्र विपिन को बैठाकर आजमगढ़ से घर लौट रहे थे। हसनपुर डगरा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में विपिन और जयप्रकाश सड़क पर जा गिरे। घटना में विपिन को मामूली चोट आई, लेकिन जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने जयप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के वृद्ध पिता कल्लू, पत्नी होशिला और परिवार के अन्य सदस्य रोते- बिलखते सीएचसी पहुंच गए। मृतक जयप्रकाश के पिता कल्लू राम की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना के समय जयप्रकाश के साथ बाइक पर पीछे बैठे विपिन ने बताया कि सामने से आ रही बुलेट से टकरा गई थी। इस संबंध में सैदपुर कोतवल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही बुलेट सवार को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के अमुवारा उचौरी के पास शनिवार की देर शाम मैजिक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजन रोते- बिलखते कोतवाली पहुंच गए। आस-पास के लोग उन्हें सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के तरवा थाना क्षेत्र के कमहरिया गांव निवासी राजेश गिरी (40) सैदपुर स्थित होलीपुर अपने जीजा के घर आए थे। किसी काम से वह उचौरी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मैजिक ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मैजिक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मैजिक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक को चिन्हित कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें