फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव निवासी सुरेंद्र यादव (38) की बृहस्पतिवार को बलिया जिले के भरौली गांव में विद्युत पोल में लगी छरकी के स्पर्श में आने मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक सुबह बस से किसी काम के लिए भरौली गया था। वहां सड़क किनारे स्थित पान की दुकान पर खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान विद्युत पोल में लगी छरकी को पकड़ लिया। इस दौरान वह विद्युत करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आस-पास के लोगों ने उसे उपचार के लिए बिहार प्रांत के बक्सर स्थित जिला अस्पताल लाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही पिता रामश्रय यादव ग्रामीणों के साथ बक्सर के लिए रवाना हो गए। वहीं पत्नी ऊषा और मां उमरावती के बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सभी परिवार के सदस्यों को सात्वंना देकर शांत कराने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें