गाजीपुर। शहर कोतवाली के रोडवेज के पास करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिश्रबाजार निवासी गोलू खरवार (21) की मिश्र बाजार में मिठाई की दुकान है। वह रोडवेज के पास पनीर लेने गया था। उसी दौरान पानी पीने के लिए फ्रीजर को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शु तस्कर धराया, 16 मवेशी बरामद
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बुद्धीपुर कब्रिस्तान से पुलिस टीम ने सोमवार की देर शाम 16 पशुओं को बरामद किया गया। साथ ही एक तस्कर को भी धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि बुद्धीपुर कब्रिस्तान से गौ तस्कर इबरान उर्फ मखंचू को धर दबोचा गया। साथ ही बुद्दीपुर कब्रिस्तान में बांधे 16 पशुओं को भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सभी पशुओं को बिहार भेजने की तैयारी की जा रही थी। आरोपी का चालान कर दिया गया।