Ghazipur News: भंवरपुर गांव निवासी सुभाष राम (40) अपने दोस्तों के साथ देवरही स्थित पोखरे में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाते समय वह गहरे पानी में उतर गया। कुछ देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के भंवरपुर स्थित देवरही देवस्थान परिसर के पोखरे में शनिवार की शाम नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पानी से शव को बाहर निकाल घर लेकर चले गए। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के भंवरपुर गांव निवासी सुभाष राम (40) अपने दोस्तों के साथ देवरही स्थित पोखरे में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाते समय वह गहरे पानी में उतर गया। कुछ देर तक जब वह पानी से बाहर नहीं निकला तो दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर लोग एकत्र होने लगे।
ला पंचायत सदस्य रामखेलावन यादव ने मौके पर पहुंच कर वहां मौजूद लोगों की सहायता से सुभाष को बाहर निकलवाया। उसे स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।