फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से मातमी सन्नाटा फैला हुआ है।
विज्ञापन

गाजीपुर से लकड़ी ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर वाहन सैय्यदराजा के तरफ से जा रही थी। ट्रैक्टर पर बैठा युवक नोनहरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर कंधवारा निवासी सुमेर बिंद (30) जगदीशपुर गांव के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे आने से कुचलकर उसकी मौके पर मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद ने बताया कि ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हो गई है। युवक के पिता विराज बिंद की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें