जमानिया स्टेशन पर ट्रेन से गिर कर घायल शुभम को अस्पताल ले जाते लोग। संवाद
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बाईपास रेलवे क्रॉसिंग के पास चलती ट्रेन से शनिवार को गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रामपुर मांझा निवासी शुभम पांडेय के रूप में हुई है।
घायल शुभम पांडेय (45) ने बताया कि वह सिक्किम से अपने घर लौट रहे थे। वह पाटलिपुत्र - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में गेट के पास खड़ा था। जैसे ही ट्रेन स्थानीय बाईपास रेलवे क्रॉसिंग स्थित शिव मंदिर के सामने पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है और अंदरूनी चोटें भी लगी हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।