फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रेमी से मिलाने के लिए 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी युवती

विज्ञापन
नेवादा गांव में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
दुबिहां (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह करीब 9 बजे प्रेमी से मिलाने की मांग के लिए एक युवती जल निगम की बनाई 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुबह 10.30 बजे सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष राजनरायन ने बताया कि युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग है। कुछ समय पहले दोनों घर से भाग गए थे, लेकिन बाद में युवती अपने परिजनों के साथ लौट आई। युवती की तहरीर पर तीन जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि वह करीब दो महीने तक युवक के साथ पत्नी के रूप में रही, लेकिन युवक के परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया और अब उसे युवक से मिलने नहीं दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद युवक घर छोड़कर कहीं चला गया। सोमवार को युवती युवक को बुलाने और उससे मिलने की मांग को लेकर गांव के सिवान स्थित जल निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें