फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टहलने निकले युवक पर जानलेवा हमला, रंजिश में मारी गोली, बरसाए लाठी-डंडे; हाथ तोड़ा

Thu, 09 Oct 2025 12:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में टहलने निकले युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इसमें उसे गोली लगी है। वहीं हाथ भी टूट गया है। आरोप है कि आठ महीने पुरानी रंजिश में उस पर हमला किया गया है। 
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर पचराशि गांव में बृहस्पतिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब टहलने निकले एक युवक पर गोलियां चल गईं। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। इस गोलीकांड में पारस नाथ यादव पुत्र श्रीनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
घायल पारस नाथ यादव ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के मनीष यादव, गोलू यादव सहित सात लोगों ने श्रीअंबिका यादव स्कूल के सामने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने पहले एक गोली चलाई, जो उन्हें नहीं लगी। दूसरी गोली उनके दाहिने पैर की जंघा में जा लगी। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे उनका एक हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं।

रंजिश में किया गया हमला
घायल पारस ने बताया कि इस हमले के पीछे आठ महीने पुरानी रंजिश है। कुसम्ही कला गांव में एक बारात के दौरान उन्होंने मनीष यादव को बाइक चोरी करते देखा था, जिसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से मनीष यादव समझौते का दबाव बना रहा था और धमकी भी दे रहा था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी विश्वनाथ मंदिर: चार साल में 25.28 करोड़ लोगों ने किए बाबा के दर्शन, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में हुआ लाभ

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर पहुंची नंदगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नंद थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि घायल पारस की हालत फिलहाल स्थिर है और गोली शरीर से निकाल ली गई है। उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें