फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मनिया के युवक की रायबरेली में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। मनिया गांव निवासी एक युवक रायबरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई। शव बृहस्पतिवार को पैतृक गांव पहुंचा। वह रायबरेली मेें पावर प्लांट पर रहकर काम करता था। देर शाम परिजनों ने कब्रिस्तान में सुपुर्दे- ए- खाक कर दिया। मनिया गांव निवासी जावेद खान ने बताया कि फैज खान (35) रायबरेली के एक पावर प्लांट में काम करता था। बीते 29 अप्रैल को पावर प्लांट से घर लौटते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आस-पास के लोगाें ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ रायबरेली रवाना हो गए। रायबरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर, शव मनिया पैतृक गांव आते ही परिवार की महिलाएं रोने-बिलखने लगीं। पत्नी सबा खान, मां जाहिदा बेगम और अन्य महिलाओं को रोता- बिलखता देख ग्रामीणों की आंख भर जा रही थी। दरवाजे पर ग्रामीणों भीड़ पर जुटी हुई थी। परिजनों कब्रिस्तान में सुपुर्दे- ए- खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें