फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के वकील बाड़ी के पास सोमवार को गाजीपुर-चितबड़ागांव मार्ग पर स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही पिता आशिक अंसारी, बहन और मां सैबुन खातून के चित्कार से मौके पर मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूसुफपुर जमालपुर मोहल्ला निवासी मुहम्मद आरिफ (22) की कॉस्मेटिक की दुकान थी। सोमवार की सुबह बहन को स्कूटी पर बैठाकर तिवारीपुर की ओर जा रहा था। वकील बाड़ी के पास सामने से आ रही बाइक की स्कूटी की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हेलमेट नहीं होने से टक्कर के बाद सिर के बल सड़क पर गिरे स्कूटी चालक मुहम्मद आरिफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर पीछे बैठी उसकी बहन बच गई। वहीं, टक्कर के बाद दूसरा चालक मौके से अपनी बाइक के साथ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर तलाशी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें