दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के बॉक्सन बोगी से निकलता धुंआ। संवाद
दिलदारनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चौसा के तरफ जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के बॉक्सन बोगी से धुंआ निकल रहा था उसी समय दिलदारनगर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जा रही 15945 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के चालक की नजर जलती कोयला से निकलती धुंआ पर पड़ी जिसकी सूचना रेल कंट्रोल को दी।
कंट्रोल का निर्देश मिलते ही दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोका गया। आरपीएफ और स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों से पाइप से पानी कोयला में लगी आग को बुझाया गया। गढ़वा (झारखंड) से बिहार के चौसा पावर प्लांट जा रही कोयला लदी बाक्सन बोगी (संख्या 22012/10390) से धुआं उठने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और कंट्रोल के निर्देश पर मालगाड़ी को तत्काल प्लेटफार्म संख्या दो पर रोका गया और पानी डालकर बुझाया गया।
दिलदारनगर स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली कि पंडित दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से चौसा के तरफ जा रही कोयला लड़ी मालगाड़ी के दो बॉक्सन बोगी में धुंआ उठ रहा है जिसके बाद दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर 12 बजे पहुची और उसे रोका गया। पानी डालकर बुझाया गया। तब जाकर करीब एक घंटा बाद गन्तव्य के लिए रवाना किया गया।