फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के रेवतीपुर-गाजीपुर मार्ग पर उतरौली गांव के सामने मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर के रूप में हुई। पुलिस की जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि युवक की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है। सूचना पर परिवार के लोग भी वहीं पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि उतरौली गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार की सुबह गांव के सामने रेवतीपुर-गाजीपुर मार्ग पर एक युवक का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ और बाद में सीओ जमानिया सुरेश शर्मा भी वहां पहुंच गए। सीओ ने घटना की जानकारी ली। मृतक की पहचान झारखंड जिला के गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के नवनी गांव निवासा तेजू उरांव के पुत्र सीताराम उरांव (35) के रूप में हुई, जो वर्तमान समय में नौली गांव के जलालपुर डेरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी संगीता पहुंच गई और शव पर नजर पड़ते ही चीखने-चिल्लाने लगी। उसने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे प्रिया (7), सुप्रिया (5) और आयुष (3) हैं। बताया कि हमलोग परिवार सहित पांच महीना पहले ईंट भट्ठा पर आए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई है कि युवक की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है। सोमवार की दोपहर से ही वह ईंट भट्ठा से गायब था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें