फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक युवक की मौत; तीन घायल

Mon, 15 Sep 2025 08:16 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipru News: गाजीपुर जिले में पानी खरीदने के दौरान विवाद हुआ, जो मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के मौधीया गांव में रविवार की रात बोतल का पानी खरीदने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी कला गांव निवासी सोनू यादव (37) धूवार्जुन गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। शाम को वह अपने साथी धुवार्जुन गांव निवासी दीपक यादव, अभिषेक और अजय के साथ मौधीया बाजार गया था। वहीं पर पानी खरीदने को लेकर सोनू और उसके साथियों का वहां मौजूद कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। 

इसे भी पढ़ें; जौनपुर में भीषण हादसा: छत्तीसगढ़ के दर्शनार्थियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत; नौ लोग घायल
विज्ञापन


मारपीट के दौरान सोनू को चोट लगी और वह सड़क पर गिर पड़ा। अजय के सिर पर डंडे से वार किए जाने के कारण वह बगल में गिर गया। दीपक और अभिषेक भी घायल हो गए। सोनू को चोट लगने के काफी देर बाद सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोनू की मौत का पता चलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, लोगों का कहना है कि दोनों पक्ष के युवक शराब के नशे में थे।  
विज्ञापन


सूचना पर सादात, सैदपुर थाना प्रभारी के अलावा सीओ रामकृष्ण तिवारी एवं फोर्स पहुंच गई। सीओ ने बताया कि मारपीट में एक युवक की मौत हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें