फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल थानाक्षेत्र में सोनवल गांव के सामने दिलदारनगर-ताड़ीघाट रेलवे ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने जान दे दी। मृतक पत्नी के जाने और आर्थिक तंगी के कारण लंबे समय से मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन

परिजनों के रोने-बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बैरनपुर गांव निवासी शिव प्रसाद प्रजापति उर्फ छोटू (32) सुबह सोनवल गांव पहुंचा और दिलदारनगर- ताड़ीघाट रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के सामने कूद गया। इससे उसके दोनों पैर जंघे के नीचे से कटकर अलग हो गए। अधिक रक्तस्राव होने से वह अचेत हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ और सुहवल थाने की पुलिस टीम ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा।
वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छोटू प्रजापति की शादी 10 साल पहले हुई थी लेकिन पत्नी काफी समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसकी एक पुत्री और एक पुत्र हैं, जो अभी छोटे हैं। पत्नी के जाने और आर्थिक तंगी के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। सुहवल थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें