फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवक ने किया युवती का अपहरण, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि युवती एक निजी विद्यालय में गत 22 फरवरी को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। कहा कि बेटी का अपहरण किया गया है। उसी के विद्यालय के छात्र ने इस तरह का कदम उठाया है। वह लंबे समय से उनकी पुत्री को परेशान कर रहा था और अगवा करने की धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी की गई थी। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें