फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बीमार बताकर युवक से 74 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। घर के एक सदस्य को बीमार बताकर ठग ने एक युवक से 74 हजार रुपये ठग लिए। रविवार को पीड़ित ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सैदाबाद निवासी सुनील कुमार राय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति का मोबाइल से फोन आया और खुद को मेरा रिश्तेदार बताया। उसने कहा कि घर का एक सदस्य दुर्घटना में घायल हो गया है। उसकी हालत गंभीर है। मैं विदेश रहता हूं और मेरे पास कोई खाता नहीं है।
मैं विदेश से आपके नंबर पर आरटीजीएस के माध्यम से पैसा भेजवा रहा हूं आप मेरे द्वारा भेजे गए नंबर पर पैसा भेज दीजिए। यह सभी नंबर ब्लड बैंक और मेडिकल स्टोर के हैं। उसने कहा कि 94 हजार रुपये तीन खातों में फोन पे के माध्यम से भेजवा दिया। जबकि मेरे खाते में एक भी रुपया नहीं आया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया की धोखाधड़ी का मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें