फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बच्चियों ने किया एमएलसी का स्वागत, जलाया आशीर्वाद का दीया

विज्ञापन
सैदपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बच्चियों के साथ केक काटते एमएलसी विशाल सि
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बुधवार को नगर पंचायत कस्तूरबा गांधी प्रांगण में सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से राष्ट्र सेवा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चियों ने क्षेत्रीय एमएलसी विशाल सिंह चंचल का पुष्प देकर स्वागत किया। इसके बाद केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद का दीया जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने जरूरतमंदों के कल्याण और राष्ट्र निर्माण में सेवा भावना के साथ योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसडीएम ज्योति चौरसिया, तहसीलदार हिमांशु सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय समेत जनप्रतिनिधि, बच्चियां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें