फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिपाही की मौत के बाद एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। छाता गांव में रेलवे क्राॅसिंग के पास पानी भरे गड्ढे में डूबकर बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्र की मौत के मामले में एसपी ओमवीर सिंह ने कार्रवाई की है। छाता क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक सतीश यादव, कांस्टेबल अंकित यादव और राहुल साहनी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर की रात सिपाही पारितोष मिश्र छाता गांव में साथियों के साथ दावत में शामिल हुए थे। इसके बाद वह बाइक से बांसडीह कोतवाली में ड्यूटी के लिए निकले थे। छाता रेलवे क्रासिंग मोड़ पर पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। रातभर तलाश के बाद अगले दिन सुबह सर्विलांस टीम की मदद से उनका शव और बाइक पानी भरे गड्ढे में मिली।
घटना के बाद ग्रामीणों ने छाता क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति द्वारा आयोजित दावत में पुलिसकर्मियों के शामिल होने की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच कराई। जांच के बाद हलके में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और स्थानीय स्तर पर पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें