फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम बृहस्पतिवार की सुबह डाउन लाइन के पास किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वाकया उस समय हुआ जब युवक शौच के लिए घर से निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दिलदारनगर बाजार के वार्ड नंबर छह अंतर्गत शकुंतलानगर कालोनी निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र संत राम सोनी बृहस्पतिवार की सुबह शौच करके लौट रहा था। इसी समय ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुँच कर जीआरपी ने शव को कब्जा में ले पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इस पर राजकीय रेलवे पुलिस के चौकी प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पिता संतराम ने किया। उधर युवक की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में लोग चीखने -चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें