पुलिस कार्यालय में आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिं
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। एसपी ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।
हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाले और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। इसके साथ शहर कोतवाली में भी कोतवाल ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। समारोह में सीओ सिटी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न थानों में भी आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। आतंकवाद विरोधी दिवस पर शपथ के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया था।