फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी ने करमपुर के हॉकी खिलाड़ियों से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बुधवार को अपने आवास पर करमपुर के तीनों खिलाड़ियों उत्तम सिंह, राजकुमार पाल और पवन कुमार से मुलाकात की और उन्हे एशिया कप जकार्ता से देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनने पर आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सीएम ने पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के पुत्र व मेघबरन सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक अनिकेत सिंह के नेतृत्व में गए खिलाड़ियों से एक-एक कर मुलाकात किया और जकार्ता के उनके खेल अनुभवों से अवगत हुए।
विज्ञापन

अनिकेत सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करमपुर में हॉकी एकेडमी खोलने के लिए निवेदन किया। मुख्यमंत्री से बताया कि करमपुर के हॉकी स्टेडियम से राष्ट्रीय स्तर की टीम के सब जूनियर में छह, जूनियर में चार, सीनियर में पांच खिलाड़ी हैं। जिसमें उत्तम सिंह को राईजिंग प्लेयर आफ द टूर्नामेंट, पवन को दो बार मैन आफ द मैच और राजकुमार को जापान के खिलाफ एक विजयी गोल पास करने का श्रेय है। जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने गाजीपुर जैसे पिछड़े जनपद के एक छोटे से करमपुर गांव में लगभग 35 वर्षों पूर्व मेघबरन स्टेडियम की स्थापना कर उसे हाकी के शीर्ष ऊंचाईयों तक ले जाने वाले संस्थापक ठाकुर तेजबहादुर सिंह के अथक प्रयासों की बहुत सराहना की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलकर लौटे खिलाड़ियों ने बताया कि मेघबरन स्टेडियम में खेल संबंधी हरसंभव सहयोग दिलाने का वायदा भी मुख्यमंत्री ने किया। मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने मेघबरन स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह संग मुख्यमंत्री को श्रीराम दरबार का स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिस पर वह अत्यंत ही आह्लादित दिखे।
महज 14 घंटों में मिली सीएम से मिलने की अनुमति
मौधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने अनिकेत सिंह के साथ गए खिलाड़ियों ने मंगलवार की शाम लगभग छह बजे सीएम कार्यालय के ओएसडी से भेंट कर मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई। जिस पर अगली सुबह लगभग आठ बजे ही जवाब मिल गया। बुधवार की सुबह सीएम कार्यालय से फोन आया और उसी दिन शाम पांच बजे सीएम ने टीम से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें