फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्राओं को योग और व्यायाम का अभ्यास कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इन दिनों समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन योग और व्यायाम के गुर सिखाए जा रहे हैं। शुक्रवार को दैनिक जीवन में काम आने वाले अन्य कौशलों का भी ज्ञान कराया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में आयोजित कैंप में छात्राओं को योग और व्यायाम का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा टाई बांधने और पेंटिंग की कला से अवगत कराया गया। इससे पहले कैंप में छात्राओं को कार्टून बनाना, कलर बनाना सिखाया जा चुका है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू प्रकाश ने बताया कि छात्राओं को प्रतिदिन योग और व्यायाम के अलावा निर्धारित खेलों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
अब तक उन्हें फुटबॉल, लूडो, खो-खो, रस्साकशी, कैरम खेलने का अवसर देते हुए इसके बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि छात्राओं को किचन गार्डन, आरोग्य वाटिका, चित्रकला, पौधों की देखभाल, निराई-गुड़ाई की भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, साइबर सुरक्षा और प्रार्थना लेखन के बारे में बताया जा चुका है। 21 मई से शुरू हुआ कैंप 10 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें