फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ का मनुष्य के मन पर पड़ता है प्रभाव : डॉ. धनंजय

विज्ञापन
नवली के श्री रुद्राम्बिका धाम में यज्ञ स्थल की परिक्रमा करते श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
रेवतीपुर। क्षेत्र के नवली स्थित श्री रुद्राम्बिका धाम परिसर में आयोजित श्री रुद्राम्बिका महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के दौरान रविवार को यज्ञाचार्य डॉ. धनंजय पांडेय ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक क्रिया-कर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के अंतर्मन में श्रेष्ठ संस्कारों की स्थापना करने वाली प्रभावशाली विधि है। यज्ञ के प्रत्येक कर्मकांड में मनुष्य को उपयोगी बनाने और जीवन में श्रेष्ठ आचरण अपनाने की प्रेरणा निहित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यज्ञ परंपरा ही वह आधार है, जिससे जड़ और चेतन दोनों अपना सुव्यवस्थित स्वरूप बनाए रखते हैं। इसी कारण यज्ञ तत्व को विश्व की नाभि और धुरी कहा गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें